अंडरडॉग से ग्लोबल कंपनी बनने पर किताब

inDrive - तकनीकी परिघटनाओं का सच्चा इतिहास है, जैसा कि इसके CEO ने बताया

कहानी

एक दिल जीतन लेने वाली कहानी जो अटूट मानवीय भावना, सपनों की खोज और मानवीय तकनीक(शक्ति) का सबूत है।

यह किताब आपको inDrive के सीईओ, आर्सेन टॉम्स्की द्वारा किए गए बिज़नेस और जीवन के अविश्वसनीय विकल्पों की श्रृंखला से परिचित कराती है। पूर्वी साइबेरिया के सुदूर इलाके का एक वंचित व्यक्ति जिसने कैब-ऐप सेवा में अन्याय को चुनौती देकर और उससे भी आगे जाकर, सफलता पाई। आर्सेन का अद्भुत जीवन दुनिया भर के पाठकों को अपने भाग्य की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करता है, चाहे सबकी पृष्ठभूमि या परिस्थितियां अलग हों।

इस पुस्तक के साथ, मेरा लक्ष्य पाठकों को उनकी क्षमता विकसित करने और परिस्थितियों की परवाह किए बिना पूरी दुनिया में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रेरित करना है। मेरी खुद की ज़िदगी की यात्रा में, अन्याय को चुनौती देना, असाधारण कहानी को गढ़ने का एक शक्तिशाली उत्प्रेरक बना।

आर्सेन टॉम्स्की, inDrive के सीईओ

समीक्षाएं

आर्सेन टोम्स्की हकलाहट से जूझ रहे किसी के लिए भी एक सच्चा आदर्श हैं। उनका व्यक्तिगत और शक्तिशाली संदेश, विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों को प्रेरित करता है।

गेराल्ड मैगुइरे, एमडी
गेराल्ड मैगुइरे, एमडी
यूएस नेशनल स्टटरिंग एसोसिएशन के बोर्ड अध्यक्ष

उद्यमी हीरो होते हैं, खासकर वे जो विपरीत परिस्थितियों की आंखों में आंखें डालकर रहते हैं, नए बिज़नेस बनाते हैं और अपने साथियों व भागीदारों की आजीविका में मदद करते हैं। आर्सेन और उनकी कहानी असाधारण हैं। सुदूर साइबेरिया के एक बहुत ठंडे इलाके का एक बहुत ही स्मार्ट लड़का अलग नज़रिया रखकर दुनिया की खोज में निकलता है। 'Inner Drive' उत्साह और 'क्या आप मजाक कर रहे हैं' पलों से भरा है लेकिन कंपनी का तेज़ी से बढ़ता विकास सफलता का सबूत है, जिसे वह दुनिया भर के उभरते बाजारों में बनाए हुए है।

मेरी मीकर
मेरी मीकर
बॉन्ड कैपिटल

"जब कोई अवसरों पर ध्यान केंद्रित करता है, न कि बाधाओं पर, तो क्या हासिल किया जा सकता है- का सम्मोहक और मार्मिक विवरण। आर्सेन टोम्स्की हमेशा सकारात्मक भावनाओं से भरे हुए, रचनात्मक और जिज्ञासु रहते हैं जो कि उन्हें दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है, साइबेरिया से लैटिन अमेरिका और अफ्रीका तक।

जेसपर बी. सोरेनसन
जेसपर बी. सोरेनसन
शैक्षणिक मामलों के सीनियर एसोसिएट डीन, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय

हमारी दुनिया का भविष्य उन लोगों पर निर्भर करता है जो प्रमुख वैश्विक मुद्दों का हल निकालने के लिए समाधान बनाते और विकसित करते हैं। एक निष्पक्ष दुनिया और उसका भविष्य ऐसे व्यक्तियों के कंधों पर टिका है। इस पुस्तक में inDrive की प्रेरक कहानी पेश है, जो एक टीम का उत्कृष्ट और प्रेरक उदाहरण है, जिसने हर मायने में "0" से शुरुआत की और अपने सकारात्मकता के निरंतर प्रभाव से दुनिया में ज़्यादा से ज़्यादा चीज़ें हासिल कीं।

डेविड गोरोड्यांस्की
डेविड गोरोड्यांस्की
AnchorFree के संस्थापक और Hotspot Shield के निर्माता, जो दुनिया की सबसे लोकप्रिय वीपीएन सेवा है।

किताब हिंदी में मुफ्त में डाउनलोड करें

curve